March 10, 2026

भिलाई सत्याग्रह के आंदोलनकारियों का बिगड़ते स्वास्थ्य के बाद जागा सुशासन का प्रशासन,MLA देवेंद्र के प्रतिनिधिमंडल को भिलाई निवास बुलाया चर्चा जारी …

IMG-20251224-WA0020

भिलाई।भिलाई सत्याग्रह के पांचवे दिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं उनके समर्थक पार्षद लालचंद वर्मा की बिगड़ती तबियत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया एवं संचार माध्यम में चलने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने आनन फानन में चर्चा के लिए युवा विधायक देवेंद्र यादव उनके प्रतिनिधिमंडल को भिलाई निवास में चर्चा हेतु बुलाया।

देवेंद्र अपने वरिष्ठों के साथ स्वयं अपना वाहन चला कर बीएसपी के भिलाई निवास पहुंचे और बीएसपी अफसरों जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के बीच चर्चा का दौर शुरू हुआ बीएसपी मैनेजमेंट की तरफ से ED P.N.D पवन कुमार, बीएसपी नगर सेवा विभाग के जीएम श्री दत्ता, SDM हितेश पिस्दा,थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, की मौजूदगी में समाचार लिखे जाने तक बैठक दौर जारी है।

कांग्रेस की तरफ से MLA देवेंद्र,पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व राज्य मंत्री नीता लोधी,महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में चर्चा चल रही है।ऐसा अनुमान है कि सकारात्मक चर्चा से बीच का रास्ता निकलने की उम्मीद है।

मीडिया को इस चर्चा से दूर रखा गया है ओर भिलाई निवास गेट पर मीडिया साथियों को रोक दिया गया है।

भिलाई निवास के सामने दोनों गेट बंद कर दिए गए सीआईएसएफ व पुलिस का बल के साथ आईआर डिपार्मेंट के साथ भारी संख्या में मौजूद है।पत्रकारों को मुख्य द्वार रोक दिया गया है।

You may have missed