March 8, 2026

उमंग में झलका ज्ञान, कौशल की नई उड़ान…

IMG-20251225-WA0009

शारदा विद्यालय, वैशाली नगर का 48वाँ वार्षिक उत्सव 22 दिसंबर 2025 को शकुंतला विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान गिरवर बंटी साहू जी, सभापति (नगर पालिक निगम, भिलाई), कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान अभिषेक मिश्रा जी, पार्षद (नगर पालिक निगम, भिलाई) एवं शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी पधारे अतिथियों के साथ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा भगवती का आशीर्वाद लिया गया।

राष्ट्रगान एवं अतिथि सत्कार के पश्चात शाला की हेडमिस्ट्रेस अनामिका राय द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । इसी कड़ी में सत्र 2024–25 के दौरान कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले एवं साथ ही कला, खेल तथा विभिन्न गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाला उन्नति के प्रतीक चिन्ह से नवाज़ा गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्सव की भव्यता को देखकर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि शनै:-शनै: विकसित होती शारदा विद्यालय की ख्याति आज चरम पर है , बहुमुखी विकास की कला ओझा जी के व्यवहार में समाहित है। शाला की प्रगति में आप संख्यावृद्ध और गुणवृद्ध दोनों को एक ही सिक्का के दो को पहलू मानते हैं ।

डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि शाला प्रबंधन छात्रों का सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, कौशल-विकास, तकनीकी-ज्ञान एवं संगीत-कला सभी में छात्रों को विकसित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी सिर्फ पठन-पाठन की बेड़ियों में न जकड़े । वह अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार अपना भविष्य संभाल सके । छात्र- विकास दो कड़ियों की रचना है ,जो शिक्षक और अभिभावक दोनों के सहयोग से पूर्ण होती है।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका स्वाति राणा ने किया एवं आभार प्रदर्शन शाला के विद्यार्थी निखिल साहू एवं हिमांशी माणिकपुरी ने किया ।

इस अवसर पर समिति के गणमान्य सदस्य विपिन कुमार (प्राचार्य, शकुंतला विद्यालय), ममता ओझा (मैनेजर, शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर), प्रभारी रिंकू कुदेसिया, आरती जय कुमार (प्राचार्या, स्व. शकुंतला देवी संगीत, नृत्य एवं कला केंद्र), वनिता तिवारी, प्रतीक ओझा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

 

 

You may have missed