March 7, 2026

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविंन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया…

IMG-20251229-WA0023
  • घरेलू कचरे, प्लास्टिक, अन्य प्रकार के अपशिष्ट के कचरे का समुचित उठाव करवाया गया

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग में रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्षेत्र की सफाई से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही द्वारा संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देश के परिपालन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा त्वरित रूप से सफाई टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में फैले घरेलू कचरे, प्लॉस्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्रियों का समुचित रूप से कचरा उठाव कराया गया।

साथ ही मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु स्थल पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया। आगे भी क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई,

कचरा उठाव एवं मच्छर नियंत्रण संबंधी कार्य निरंतर किए जाने हेतु नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्बंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

You may have missed