दुर्ग जिले में खिलाड़ियों की समस्याओं को समझने एवं उनके समाधान हेतु जनवरी माह से जिले के विभिन्न खेल मैदानों में जाकर ‘खिलाड़ी चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा।
दुर्ग जिले में खिलाड़ियों की समस्याओं को समझने एवं उनके समाधान हेतु जनवरी माह से जिले के विभिन्न खेल मैदानों में जाकर ‘खिलाड़ी चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी मूलभूत समस्याओं को जानना तथा संबंधित मंचों तक उन्हें प्रभावी रूप से पहुँचाना है।
खेलों के विकास के लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। खिलाड़ी चौपाल के माध्यम से दुर्ग जिले में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।