March 6, 2026

यश की फिल्म Toxic के ट्रेलर के खिलाफ CBFC में दर्ज कराई गई कानूनी शिकायत…

toxic-controversy

मुंबई। साउथ के रॉकिंग स्टार यश ने फिल्म केजीएफ से दुनिया भर में लोगों के बीच अलग जगह बनाई है। वहीं इन दिनों एक्टर फिल्म टॉक्सिस को लेकर चर्चा में हैं। अनाउंसमेंट को बाद से फैंस यश की जबरदस्त वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। वहीं अब फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। हाल ही में फिल्म के टीजर के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें टीजर पर अश्लीलता फैलाने, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने और नाबालिगों पर गलत असर डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विवादों में फंसा टीजर दरअसल, यश ने 9 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफे के तौर पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया था। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया। हालांकि, टीजर में दिखाए गए एक बोल्ड और इंटीमेट सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस सीन में साशा ग्रे नजर आई हैं।

सीबीएफसी में दर्ज कराई शिकायत अब इस मामले में कनकपुरा तालुक (रामनगर जिला) के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) में एक औपचारिक कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत सीधे सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी को संबोधित की गई है शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फिल्म के टीजर में ऐसे सीन्स शामिल हैं जो बेहद अश्लील, यौन रूप से उत्तेजक और नैतिक रूप से आपत्तिजनक हैं। वहीं कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने इस मामले में टीजर में सीबीएफसी से रिपोर्ट मांगी है।

कब रिलीज होगी फिल्म यश की टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। सभी के फर्स्ट लुक फिल्म से सामने आ चुके हैं।

 

 

You may have missed