June 6, 2026

ऑक्सीजोन निर्माण हेतु 8 वर्ष पूर्व खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए 69 दुकानदारों को शीघ्र क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन मिलेगा, एमआईसी में संकल्प पारित, प्रभावित दुकानदार महापौर मीनल चौबे से मिले, दिया हार्दिक धन्यवाद…

Screenshot_20260113_180926 (2)

रायपुर– राजधानी शहर रायपुर में ऑक्सीजोन का निर्माण किये जाने लगभग 8 वर्ष पूर्व खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए प्रभावित 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने शीघ्र व्यवस्थापन दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने इसे लेकर संकल्प पारित किया है, जिससे प्रसन्न होकर प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम मुख्यालय भवन पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया.

महापौर से मिलने वालों में प्रभावित दुकानदार श्री उमेश नामदेव, श्री परेश चौहान सहित नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री दिलीप किरण सारथी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिरुद्ध दुबे की महापौर कक्ष में उपस्थिति रही.

You may have missed