March 6, 2026

भिलाई विकास मंच आयोजित करवाएगी विशाल कवि सम्मेलन ।

IMG-20260115-WA0024

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी भिलाई विकास मंच द्वारा आयोजित युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस ) के अवसर पर नितेश मिश्रा के नेतृत्व में, युवा समागम (मिलन 2026) में कवि सम्मेलन का आयोजन, दिनांक 18/1/2026 को सायं 6 बजे से सिविक सेंटर स्थित पार्किंग मैदान में करवाया जा रहा है ,

जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कवि स्वयं श्रीवास्तव जी ,हास्य कवि चेतन चर्चित जी वीर रस के कवि देवेंद्र परिहार जी, कवि अनिल रे उपस्थित रहेंगे ।विदित हो कि भिलाई विकास मंच द्वारा नितेश मिश्रा के नेतृत्व में युवा समागम का आयोजन विगत 15 वर्षों से करवाया जा रहा है जिसमें युवा तरुणाई स्वामी जी के सिद्धांतों का अनुसरण कर उनके मार्गो में चलने का संकल्प लेती है।

आयोजक नितेश मिश्रा ने कहा आयोजन का उद्देश्य युवा को रहते धर्म के प्रति अग्रसर करना है ।