March 12, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय भिलाई , वाणिज्य विभाग मे सर्टिफिकेट कोर्स टैली एसेंशियल लेवल–1 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न…

IMG-20260117-WA0004

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में संचालित  सर्टिफिकेट कोर्स के अतर्गत टैली (Tally) Essential Level–1 की परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में महाविद्यालय की कुल 13 छात्राओं ने सहभागिता की।

उक्त परीक्षा का आयोजन सोमितटेल कंप्यूटर (Somitel Computer) द्वारा किया गया, जिसमें सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा के सफल संचालन में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भारती वर्मा तथा वाणिज्य संकाय  प्राध्यापक डॉ. निधि मोनिका शर्मा का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

सर्टिफिकेट कोर्स महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे रोजगारोन्मुखी  सर्टिफिकेट कोर्स छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।

You may have missed