संयुक्त ट्रेड यूनियन, भिलाई की एक बैठक 16 जनवरी 2026 को इंटक कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई में संपन्न हुई।
संयुक्त ट्रेड यूनियन, भिलाई की एक बैठक 16 जनवरी 2026 को इंटक कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी चार *श्रम संहिता* *(लेबर कोड)* के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी 2026 की *अखिल भारतीय हड़ताल* को सफल बनाने पर बातचीत की गई।
बैठक में तय किया गया है कि संयुक्त ट्रेड यूनियन, भिलाई द्वारा दिनांक *21 जनवरी 2026* को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को *हड़ताल की नोटिस* दिया जाएगा।
बैठक में सेल कर्मचारियों के 39 महीने के एरियर्स, एच आर एस, इंसेन्टिव आदि तथा ठेका मजदूरों की 20% कटौती तथा ठेका मजदूरों के साथ हो रहे बर्बर शोषण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की गई।
बैठक में संयुक्त ट्रेड यूनियन, भिलाई ने भिलाई के समस्त स्थायी कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों से अपील करता है कि केंद्र सरकार के मेहनतकशों पर चौतरफा हमले के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देने के लिए *12 फरवरी 2026 की राष्ट्व्यापी हड़ताल* को सफल बनाएं और एकजुट होकर संघर्षों को तेज करने की ओर आगे बढ़े।
बैठक में इंटक से संजय साहू, जी आर सुमन, पूनम वर्मा,शिव शंकर सिंह व गुरुदेव साहू; सीटू से टी जोगराव, अनूप साह व कृष्ण सुंदर; एटक से विनोद कुमार सोनी, शिवनारायण; ऐक्टू से बृजेंद्र तिवारी, रूपेश कोसरे; लोइमू से सुरेन्द्र मोहंती, देवेंद्र सोनी, प्रभाकर दाते तथा एचएमएस से ए मैथ्यू प्रमुख रूप से शामिल थे।
धन्यवाद,

