परिषद की बैठक सम्पन्न 26 जनवरी से होगी सदस्यता अभियान।
छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने जानकारी दी है कि आज डायमंड फर्नीचर छावनी चौक में परिषद की बैठक हुई जिसमें परिषद के समस्त वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हुए सबसे पहले परिषद के सम्मान समारोह में कार्यक्रम की सफलता को सबको बधाई दी गई साथ ही 26 जनवरी से उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड के समस्त लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य परिषद करने जा रही है प्रदेश में जितने भी लोग निवासरत हैं परिषद की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं संगठन आज की आवश्यकता है संगठन में शक्ति है जिसे गलत कोई भी कार्य हो उसे रोका जा सकता है ।
उत्तराखंड में दिए गए बिहार के बेटियों के प्रति रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू जिसने गलत बयान देकर बिहार के लोगों एवं बेटियों को अपमानित किया है उसे सरकार द्वारा कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए तथा सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर परिषद ने चिंता व्यक्त की है ,हम सभी भोजपुरी प्रेमी तत्काल रूप से कार्रवाई करने की मांग करते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महासचिव बीपी सिंह,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन शर्मा, सचिव प्रेम प्रकाश मिश्रा प्रदेश युवा प्रभारी ठाकुर मनोज कुमार सिंह परिषद के वरिष्ठ सदस्य शंभू नेता, बीएन चौबे , टी एन पांडे,निरंजन हजारी छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , विवेक शर्मा,जामुल से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित हुए सभी लोगों ने एक स्वर में भोजपुरी परिषद को मजबूती के लिए 26 जनवरी से सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।
धन्यवाद
