बहुजन समाज पार्टी का बस्तर को पृथक राज्य बनाने की मांग पर समर्थन…
- बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल सोनवंशी ने कहा
कोंडागांव बस्तर संभाग में जहां मूलनिवासी एस.टी, एस.सी वर्षों से निवासरत हैं वहां आजादी की लड़ाई लड़ने वाले भूमकाल क्रांति सहित बिरसा मुंडा के जल जंगल जमीन को बचाने की क्रांति की तर्ज पर शहीद गुंडाधूर, डेबरी धूर , झाड़ा सिरहा, मासा मड़काम, शहीद गेंदसिंह जैसे क्रांतिकारियों के नेतृत्व में भूमकाल क्रांति, जगतु माहरा, मुंदी कलार जैसे सभी समाज के महापुरुषों ने अपनी जान की कुर्बानी कर अपने धन धरती को बचाया है। बस्तर के क्रांतिकारी वीर सपूतों को सम्मान ना देना और आज के युवा पीढ़ी को बीजेपी और कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों की वजह से बस्तर में हथियार बंद आंदोलन की राह में जाने के लिए मजबूर किया। युवाओं को बेरोजगार रखकर बाहरी लोगों को नौकरी देने का काम किया स्थानीय भर्ती ना करना स्थानीय को स्वरोजगार ना देना उद्योग धंधे के नाम से एस.सी व ओबीसी की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को कौड़ी के भाव से देना। उनको रोजगार प्रदान न करके स्थानीय निवासियों को गुलाम बनाने की योजना पर काम ये दोनों सरकारें कर रही हैं।धर्म के नाम से बस्तर संभाग में भोले भाले आदिवासी पिछड़ा वर्ग और एस.सी समाज को करोड़ों रुपए चंदा लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़का कर एक दूसरे से लड़ा कर बस्तर के मूल संस्कृति को नष्ट करने की फिराक मे षड्यंत्र करना। *आबादी के आधार पर आरक्षण ना देना, अन्य पिछड़ा वर्ग, एस.टी व एस सी के लिए बने आर्टिकल 340, 341व 342 का उल्लंघन करना*। पेसा कानून के अंतर्गत लोक लुभावना भाषण देना बस्तर के शांतिप्रिय संभाग को कुछ दिन पूर्व से शांति व्यवस्था को तोड़ना। किसानों की आत्महत्या, किसानों के टोकन के नाम से बार-बार परेशान करना एवं उनके फसल का सही दाम न देना किसानों की जमीन के आधार पर धान व अन्य उपज को ना खरीदना ,बेरोजगारों के साथ आए दिन धोखा देना स्थानीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व्यवहार करना। बस्तर के ठेकेदारों को काम न देकर गुजरात एवं अन्य प्रदेश के ठेकेदारों को ठेका एवं एनजीओ का काम देकर लाखों का प्रॉफिट अन्य प्रदेशों को देना *ऐसे सभी मामलों को लेकर बहुजन समाज पार्टी सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए* बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा लोकसभा की कई बार रहीं सांसद एवं चार चार बार यूपी की रहीं मुख्यमंत्री वर्तमान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को चार भागों को बांटने के लिए मांग की थी। बहुजन समाज पार्टी उसी तर्ज में बस्तर को पृथक राज्य बनाने की मांग करते हुए बस्तरिया राज मोर्चा व एससी-एसटी ओबीसी मूल निवासी संगठन भी बस्तर को शोषण मुक्त करने के लिए पृथक राज्य की मांग किये हैं।बहुजन समाज पार्टी देश -प्रदेश के तीसरे नंबर की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी एससी ओबीसी प्रवक्ता एवं बस्तर जोन इकाई प्रभारी देवलाल सोनवंशी ने भी पृथक बस्तर राज्य बनाने की मांग का समर्थन किया है।