March 7, 2026

हिन्दू सम्मलेन में 210 लोगों की हुई घर वापसी…

IMG-20260124-WA0012

जांजगीर- चाम्पा। चाम्पा नगर मे विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। परशुराम चौंक चाम्पा के भाले राव स्टेडियम मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन मे अखिल भारतीय घर वापसी के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मे शिरकत की। इस दौरान 210 मंतात्रित परिवार की घर वापसी कराई गई। जात पात मे बंटे हिन्दुओ को एकजुट करने और सनातन धर्म की मजबूती के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिन्दू सम्मेलन मे अखिल भारतीय अधिकारी धर्म जागरण,ज्योतिष रत्न, सहित अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख ने शिरकत की और और हिन्दू धर्म के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़ कर दूसरे धर्म मे जाने वाले परिवार को किसी के प्रलोभन मे नहीं आने की सलाह दी और हिन्दू धर्म मे वापस आ कर अपनी देवी देवताओं को अपनाने की अपील की। हिंदू सम्मेलन मे 210 मतांत्रित परिवार की घर वापसी के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सामने आए और हिन्दू सम्मलेन मे पहुचे मतांत्रित परिवार के साथ हवन पूजन किया और पैर धो कर उन्हें धार्मिक ग्रन्थ देकर घर वापसी कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काली उपासक स्वामी सुरेन्द्र नाथ थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्त प्रमुख धर्म जागरण राजकुमार चंद्रा, प्रान्त संयोजिका घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल रहे। हिन्दू सम्मेलन मे पहुंच कर घर वापसी करने वाले परिवारों ने अब किसी के बहकावा मे नहीं आने की बात कही। वही हिन्दू धर्म जागरण द्वारा अब नगर क्षेत्र मे साथ साथ जिला और प्रदेश स्तर मे हिन्दू सम्मलेन कराने और मतांत्रित परिवार की घर वापसी कराने और गांव गांव मे जाकर जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस मौके पर विराट हिन्दू सम्मलेन आयोजन समिति के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, संयोजक देवव्रत देवांगन, विक्रांत बघेल, सह संयोजक सत्या सोनी, प्रदीप यादव, विजय बघेल, गजेंद्र सिंह, लव देवांगन, मंजूषा पाटले समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल होने की बात कही। साथ ही हिन्दुओ की एकजुटता और सनातन धर्म की मजबूती के लिए आगे भी जांजगीर चाम्पा जिले में ऐसे आयोजन कराने की बात कही।