March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन …

IMG-20260124-WA0025

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बसंत पंचमी उत्सव का वृहद् आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस,उप-प्राचार्य डॉ.आशा रानी दास एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित द्वारा विद्या,बुद्धि, एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया।

इसके पश्चात् वैदिक मन्त्रोचरण एवं सरस्वती वंदना के माध्यम से माँ सरस्वती का आह्वान किया गया।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी उत्सव का वृहद् आयोजन होता आ रहा है।जिसमे समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,शैक्षणिक एवं

अशैक्षणिक के सदस्य सम्मिलित हुए ।पूजा के पश्चात् प्रसाद वितरण व भंडारा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,श्रीमती नाज़नीन बेग,आशा आर्य,काकोली सिंघा,सत्यम मिश्रा,एवं रोमा टंडन का सहयोग रहा ।बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रायें काजल सुधाकर,गीतांजली ,पूर्णिमा दास,खुशबू मार्कण्डेय,खुशबू भुआर्य,लुकेश्वरी,दीक्षा,दीप्ति,

 

प्रेमलता,गुंजिता,पूर्णिमा साहू ,

तारणी ,सीमा,नम्रता,मेघा,स्वाति,

वीणा,प्रीति,तृप्ति साहू का सहयोग रहा।साथ ही बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की सभी छात्रायें उपस्थित रही ।