March 6, 2026

भिलाई में ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ का आयोजन: बिजली उपभोक्ताओं और सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान…

IMG-20260204-WA0033

दुर्ग, 04 फरवरी 2026– छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत नगर संभाग पश्चिम भिलाई द्वारा कोहका स्थित रुंगटा कॉलेज (आर-वन) के सभागार में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, भिलाई नगर निगम के सभापति श्री गिरवर बंटी साहू, पार्षद श्रीमती अंजू सिन्हा और श्री रामानंद मौर्य उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, सुमन सागर सिन्हा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सभागार परिसर में बिजली विभाग की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को बैनर और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

रजत महोत्सव के विशेष अवसर पर विभाग ने अपने निष्ठावान उपभोक्ताओं और अनुभवी कर्मियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, बीपीएल श्रेणी और पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आने वाले उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाग की लंबी सेवा कर चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और पौधे भेंट कर उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधीक्षण अभियंता श्री जे. जगन्नाथ प्रसाद एवं श्री एस. मनोज, कार्यपालन अभियंता श्री नवीन राठी सहित समस्त सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।