भिलाई महिला महाविद्यालय में सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन …
भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में दिनांक 06 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के दो प्राध्यापक डॉ. मयंक ठाकूर (सहायक प्राध्यापक, बी.ए. विभाग) के अन्य संस्था में पदस्थ होने तथा सुश्री कुलजीत कौर (व्याख्याता, कंप्यूटर विभाग) के विवाह होने के कारण महाविद्यालय छोड़ने कि वजह से सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा छाया क्लाउडियस द्वारा दोनों प्राध्यापक को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई एवं समस्त शैक्षिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों शिक्षकों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। महाविद्यालय की प्राचार्या
यह सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित हुए, जिसमें डॉ. निधि मोनिका शर्मा, डॉ. सरिता जोशी, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती गीतांजलि मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।


