Home रायपुर नगर निगम में उद्यान विभाग सलाहकार समिति की बैठक विभाग अध्यक्ष भोलाराम...

नगर निगम में उद्यान विभाग सलाहकार समिति की बैठक विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू ने ली…

1
0
  • उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण कार्य पर फोकस करने पर बल, समुचित संधारण हेतु बजट प्रावधान पर चर्चा

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर में नगर निगम उद्यान सलाहकार समिति की बैठक एमआईसी सदस्य विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू की अध्यक्षता और पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्रीमती अंजलि गोलछा जैन, सर्वश्री आनंद अग्रवाल, अर्जुन यादव, मोहन कुमार साहू, राजेश गुप्ता, शेख मुनीर सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, सभी जोनों के उद्यान उपअभियंताओं की उपस्थिति में हुई.

उद्यान विभाग सलाहकार समिति की बैठक में नगर के उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की कार्य योजनाओं पर फोकस करने पर बल दिया गया. अध्यक्ष और सदस्य वार्ड पार्षदों द्वारा उद्यानों के रखरखाव और संधारण कार्य हेतु बजट प्रावधान जनहित में जनसुविधा कार्य की दृष्टि से सतत निरन्तर कार्य करने रखे जाने पर आवश्यक चर्चा और विचार -विमर्श किया गया.