June 6, 2026

सिक्ख यूथ फोरम भिलाई की ओर से हर साल की तरह 10,11,12 फरवरी को सुपेला गुरुद्वारा साहिब में 16वें विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा…

IMG-20260207-WA0017

श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंघ जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिक्ख यूथ फोरम भिलाई की ओर से हर साल की तरह 10,11,12 फरवरी को सुपेला गुरुद्वारा साहिब में 16वें विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। 3 दिन तक चलने वाले इस समागम में मिस़ल शहीदां तरना दल के महान प्रचारक ज्ञानी जंग सिंघ जी और अमृतसर से प्रसिद्ध कीर्तन जत्था भाई करमजीत सिंघ रतन और स्थानीय जत्थे भाई दलजीत सिंघ, हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंघ जी गुरुबाणी के शब्द कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। बाबा अजीत सिंघ जी ने जिस तरह देश,धर्म और जुल्म के खिलाफ युद्घ करके शहादत दी, उनके जीवन इतिहास को ज्ञानी जंग सिंघ जी विस्तार से श्रवण करायेंगे। सभी दीवानों में गुरु का लंगर अटूट वरतेगा। समागम में भिलाई दुर्ग के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिक्ख संस्थाओं के प्रधान का सम्मान किया जायेगा। फोरम के महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए संगत से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर आयोजन को सफल बनायें और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।

You may have missed