March 6, 2026

Face Serum: विटामिन C सीरम कैसे और कब लगाएं? गलत इस्तेमाल से बचें, चेहरे पर पाएं नेचुरल ग्लो और साफ बेदाग स्किन…

best-vitamin-c-serum-for-face-173175

Face Serum: विटामिन C सीरम स्किन को ग्लो, टाइटनेस और साफ रंगत देने में मदद करता है. सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लगाने पर डार्क स्पॉट और फाइन लाइन्स कम नजर आते हैं. इसे लगाने से पहले स्किन साफ होनी चाहिए और पैच टेस्ट करना जरूरी है

Face Serum: आजकल स्किन केयर सिर्फ क्रीम लगाने तक सीमित नहीं रह गया, लोग सीरम, टोनर, फेस ऑयल जैसे प्रोडक्ट भी यूज़ करने लगे हैं. इन सब में जो नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है, वो है विटामिन C सीरम. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ब्यूटी एक्सपर्ट्स हर जगह इसकी चर्चा करते नजर आते हैं. वजह साफ है -ये स्किन को नेचुरल ग्लो देने, दाग-धब्बे हल्के करने और चेहरे को फ्रेश लुक देने में मदद करता है, लेकिन दिक्कत ये है कि बहुत से लोग इसे खरीद तो लेते हैं, पर सही तरीके से लगाना नहीं जानते. कोई इसे क्रीम के बाद लगाता है, कोई दिन में कई बार, तो कोई गलत स्किन टाइप पर भी यूज कर लेता है.

विटामिन C सीरम लगाने का सही समय क्या है जवाब जानकर बदल जाएगा स्किन केयर रूटीन

विटामिन C सीरम लगाने का सही समय

इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. इसलिए ये समझना जरूरी है कि विटामिन C सीरम असल में करता क्या है, इसे कब लगाना सही रहता है और लगाने का सही तरीका क्या है. सही यूज़ से ही आपको क्लियर, स्मूद और चमकदार स्किन मिलती है.

 

विटामिन C सीरम क्या करता है स्किन पर?

विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. ये स्किन को धूप, धूल और पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. इससे स्किन डल नहीं लगती और चेहरा ज्यादा ब्राइट दिखता है. ये सीरम मेलेनिन बनने की स्पीड को कंट्रोल करता है, जिससे डार्क स्पॉट, पिग्मेंटेशन और सन टैन हल्के पड़ सकते हैं. जो लोग चेहरे पर दाग या मुंहासों के निशान से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये काफी मददगार होता है. साथ ही, ये कोलेजन बढ़ाने में भी मदद करता है. कोलेजन वो चीज है जो स्किन को टाइट और यंग लुक देती है. इसकी वजह से फाइन लाइन्स और झुर्रियां जल्दी नजर नहीं आतीं.

घर पर विटामिन C सीरम कैसे बनाएं

अगर आप बाजार वाला प्रोडक्ट नहीं लेना चाहते, तो घर पर भी एक सिंपल सीरम बना सकते हैं.

 

सामग्री

-1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर

-½ चम्मच नींबू का रस

-2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

-4–5 बूंद गुलाब जल

बनाने का तरीका

एक साफ कटोरी लें. उसमें संतरे के छिलके का पाउडर डालें. अब एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से घोल लें. इसके बाद नींबू का रस और गुलाब जल डालें. सबको मिलाते रहें जब तक हल्का सा लिक्विड सीरम जैसा टेक्सचर न बन जाए. इसे कांच की छोटी बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. 5–6 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें.

विटामिन C सीरम कब लगाना चाहिए?

ज्यादातर लोग इसे रात में लगाना पसंद करते हैं. रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए सीरम अच्छा काम करता है. दिन में लगाना हो तो ऊपर से सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, नहीं तो धूप से स्किन सेंसिटिव हो सकती है.

 

विटामिन C सीरम लगाने का सही तरीका

1. सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें.

2. चेहरा हल्का सूखने दें, गीली स्किन पर सीधे सीरम न लगाएं.

3. ड्रॉपर से 2–3 बूंद सीरम लें.

4. इसे चेहरे और गर्दन पर डॉट-डॉट करके लगाएं.

5. उंगलियों से हल्के हाथों से थपथपाएं, जोर से रगड़ें नहीं.

6. 1–2 मिनट रुकें ताकि स्किन इसे सोख ले.

7. इसके बाद हल्की मॉइस्चराइज़र लगा सकते हैं (खासतौर पर ड्राई स्किन वाले).

किन बातों का ध्यान रखें

पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट करें. बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं. अगर जलन या ज्यादा रेडनेस हो तो यूज़ बंद करें. इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें, वरना असर कम हो सकता है.

 

 

You may have missed