March 11, 2026

धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा अन्नदाता,धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर 10 फरवरी को राजधानी मुख्यमंत्री निवास घेराव_संजीत विश्वकर्मा

IMG-20260209-WA0018
  • केंद्र से राज्य तक की डबल इंजन सरकार किसान विरोधी – देविंदर सिंह भाटिया । 

दुर्ग, 9 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेश के लाखों किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया, इसके बावजूद सरकार द्वारा 6 फरवरी को धान खरीदी बंद कर देना किसानों के साथ खुला अन्याय है। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी 10 फरवरी को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू की, लेकिन बेहद कम समय सीमा में इसे बंद कर दिया, जबकि आज भी प्रदेश भर में किसान धान लेकर खरीदी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

“यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। सरकार ने कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को सड़क पर खड़ा कर दिया है। अगर सरकार ने तुरंत धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई, तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।”

प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने कहा

धान बेचने के बाद भी किसानों को उनका पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है।

“किसान सुबह 6 बजे से को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लाइन में खड़ा रहता है और उसे एक बार में सिर्फ 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।सरकार ने साजिश के तहत छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण करवाया,खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की लिमिट घटाई और टोकन व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ा।”

“पटवारी, आरआई और तहसीलदार किसानों के घर जाकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं, क्या सरकार की नजर में किसान चोर हैं? सच यह है कि भाजपा सरकार की मंशा ही धान खरीदने की नहीं थी।”

 

लोकसभा अध्यक्ष दुर्ग गीतेश्वरी बघेल ने कहा किसान-विरोधी नीतियों ने हालात और बदतर कर दिए हैं।

“अमेरिका के कृषि उत्पादों पर 0% टैरिफ लगाकर भारतीय किसानों की कमर तोड़ने की तैयारी की जा रही है। यह ट्रेड डील देश के अन्नदाता के खिलाफ है और आने वाले समय में भारतीय कृषि व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर देगी।”

“छत्तीसगढ़ में लगभग 3 लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। जिन किसानों ने कर्ज लिया है, वे उसे कैसे चुकाएंगे?अगर कोई किसान आत्महत्या करता है,तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।किसानों के हित की बात करने वाली सरकार इस साल धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।”

भाजपा सरकार किसानों से जबरन रकबा समर्पण करवाने के लिए माफी मांगे और तत्काल सभी किसानों के लिए समुचित टोकन व्यवस्था लागू करे।

उन्होंने मांग की कि—“धान खरीदी की समाप्त की गई 6 फरवरी की समय सीमा को बढ़ाकर कम से कम 28 फरवरी तक किया जाए,ताकि प्रदेश का अन्नदाता किसान अपना एक-एक दाना बेच सके। अगर सरकार नहीं मानी, तो 10 फरवरी का मुख्यमंत्री निवास घेराव ऐतिहासिक होगा।” यह घेराव किसानों के हक़ की लड़ाई है और जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। लोकसभा महासचिव ज्ञानप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 फरवरी को दुर्ग और बेमेतरा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता,किसान संगठन के पदाधिकारी और किसान रायपुर के लिए आंदोलन में शामिल होंगे जिसमें वरिष्ठ सदस्य किसान सतीश साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भिलाई नगर प्रभारी शिवा रायडू, जिला अध्यक्ष रवि साहू, जिला महासचिव अजय रामटेके , SC प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिवाकर ठाकुर , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष शंकर , ओमप्रकाश निर्मलकर, ओमप्रकाश धीवर, मनहरण लाल साहू, चंद्रशेखर ठाकुर , ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, शशि भूषण, मोहसिन अहमद, जगदीश नागेश, चंद्रकांत साहू, पुरुषोत्तम, कार्तिक सोनी, पंकज तिवारी , शमीम अहमद आदि शामिल होंगे ।

You may have missed