March 7, 2026

नगर निगम बाजार विभाग की बड़ी कार्यवाही, मंगल बाजार की 7 दुकानों, सखाराम दुबे स्कूल परिसर की 2 दुकानों कुल 9 दुकानों को बकाया राशि नगर निगम को अदा नहीं करने पर तत्काल किया सीलबंद…

IMG-20260213-WA0057
  • मंगल बाजार की 7 दुकानों पर 18 वर्षो का बकाया, 5 अन्य दुकानदारों ने तत्काल 102312 रूपये बकाया भुगतान कर कार्यवाही से दुकानों को रखा सुरक्षित, 9 बकाया दुकानदारों पर रायपुर नगर निगम का 2812613 रूपये बकाया

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर निगम राजस्व एवं बाजार विभाग द्वारा चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गयी. नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी श्री बंशी यादव के मार्गदर्शन और सहायक राजस्व निरीक्षक श्री केहर सिंह फरिकार और श्री सुमेश यादव की उपस्थिति में मंगल बाजार और सखाराम दुबे स्कूल परिसर की 14 दुकानों पर बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान 14 में से 5 बकाया दुकानदारों ने तत्काल कुल 102312 रूपये बकाया भुगतान करते हुए स्वयं की दुकानों को नगर निगम बाजार विभाग की सीलबंद कार्यवाही से सुरक्षित रखा.

मंगल बाजार के 7 बकाया दुकानदारों द्वारा विगत 18 वर्षो से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, इन सभी 7 बकाया दुकानदारों में से प्रत्येक बकाया दुकानदार पर 222618 रूपये का बकाया है. बकाया राशि नगर निगम बाजार विभाग को अदा नहीं किये जाने पर बकाया दुकानदार मुकुंद लाल देवांगन दुकान नम्बर 3, राघवेंद्र / ईश्वरी दुकान नम्बर 4, नवीन केशवानी / लखेश्वर केशवानी दुकान नम्बर 18, कमल दीवान दुकान नम्बर 22, विमल जैन दुकान नम्बर 27 और दुकान नम्बर 28 की दुकान को तत्काल स्थल पर ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. वहीं सखाराम दुबे स्कूल परिसर में दुकानदार राजकुमार सोनी पर 4 वर्ष का 1097381 रूपये का बकाया

और दुकानदार शिव कुमार ताम्रकार पर 6 वर्ष का 156906 रूपये का बकाया होने और यह बकाया सम्बंधित दुकानदारों द्वारा अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर उक्त दोनों बकायादारों की दुकानें तत्काल सीलबंद कर दी गयी हैँ.