March 6, 2026

धमतरी पुलिस द्वारा किया गया कुरुद में अवैध शराब के विरूद्ध एक और कार्यवाही…

IMG-20260213-WA0068
  • भारत माला रोड पुल के नीचे देशी मसाला शराब बेचते आरोपी को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जेल*
  • आरोपी से 29 पौवा शराब एवं नगदी सहित कुल 3,200/- रुपये किया गया जप्त
  • पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान भरदा रोड भारत माला रोड पुल के नीचे, कुरूद के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी मसाला शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

 

*आरोपी का विवरण:*

नाम – प्रकाश सोनकर

पिता – स्व. पंचुराम

उम्र – 32 वर्ष

निवासी – ग्राम नारी, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

*जप्त सामग्री:*

▪️ 29 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत 2,900/- रुपये)

▪️ बिक्री रकम 300/- रुपये

▪️ कुल जुमला रकम 3,200/- रुपये

उक्त अवैध शराब एवं नगदी को विधिवत जप्त कर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

You may have missed