March 6, 2026

कंफर्म हो गई रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की वेडिंग डेट! लीक हुआ कार्ड, हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देगा कपल…

vijay_deverakonda_and_rashmika_1669114311
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर अटकलें तेज हैं. इन सबके बीच अब रेडिट पर एक वेडिंग कार्ड काफी वायरल हो रहा है जिसे रश्मिका और विजय का कार्ड बताया जा रहा है. इस कार्ड के मुताबिक कपल 26 फरवरी को शादी करने जा रहा है और दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे.

नई दिल्ली:  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से बज बना हुआ है. पहले खबर थी कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा है. हालांकि ये खबरें गलत साबित हुईं और अब मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि दोनों 26 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है. कपल के किसी करीबी ने उनकी शादी का कार्ड लीक कर दिया है.

विजय और रश्मिका की शादी का कार्ड लीक होने का दावा किया जा रहा है.

विजय देवरकोंडा के लेटरहेड पर ये शादी का कार्ड छपा है जो रेडिट पर काफी वायरल हो रहा है. इस कार्ड के मुताबिक कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है जबकि दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे. हालांकि न्यूज इस वेडिंग कार्ड के असली होने की पुष्टि नहीं करता है.

क्या लीक हो गया विजय देवरकोंडा-रश्मिका की शादी का कार्ड?

रेडिट पर वायरल हो रहे इस कार्ड के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शाही शादी करने जा रहे हैं. वहीं कपल शादी के बाद 4 मार्च फिल्म इंडस्ट्री के अपने खास दोस्तों के लिए ताज में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा.

 

You may have missed