बाल झड़ रहे हैं? बस सही तरह इस्तेमाल करें कच्चा प्याज, शेफाली रावत ने बताया आसान तरीका..
Home Remedy For Hair Growth: आपने अक्सर सुना होगा कि बालों के लिए प्याज अच्छा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि झड़ते बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें? नहीं तो चलिए हम बताते हैं.
प्याज है रामबाण उपाय-
आजकल बालों के झड़ने को लेकर लगभग हर कोई परेशान है. बालों के झड़ने के कारण न तो बाल लंबे होते हैं और न ही मजबूत. ऐसे में प्याज बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है. हम अक्सर सुनते हैं कि प्याज बालों के लिए रामबाण की तरह काम करता है, लेकिन क्या आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता है
कच्चे प्याज का देसी जुगाड़-
यूट्यूबर शेफाली रावत ने हाल ही में बताया है कि आखिर बालों को मजबूत बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें. अगर आपके बाल रोज झड़ रहे हैं, स्कैल्प पर पैच दिख रहे हैं या बाल पतले होकर टूट रहे हैं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स और शैंपू के बजाय कच्चे प्याज के देसी जुगाड़ को ट्राई करें
शेफाली रावत (@SHEFALIRAWAT ने अपने वीडियो में बताया है कि कच्चे प्याज का रस बालों के झड़ने को रोकने, नए बाल उगाने और बालों को घना-मजबूत बनाने में कमाल करता है. उन्होंने बताया कि अगर आप इसे लगातार 30 दिनों तक फॉलो करें तो आपको फर्क साफ दिखना शुरू हो जाएगा
कच्चा प्याज बालों के लिए क्यों काम करता है?
कच्चे प्याज में भरपूर सल्फर, विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं, डैंड्रफ और इन्फेक्शन कम करते हैं और बालों की जड़ों को पोषण देते हैं
शेफाली रावत का स्टेप-बाय-स्टेप इस्तेमाल का तरीका-
सबसे पहले 2-3 मध्यम साइज के कच्चे प्याज लें और इन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें फिर मुलमल या सूती कपड़े से छानकर रस निकाल लें. कॉटन बॉल या रुई को प्याज के रस में डुबोएं, स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर अच्छे से लगाएं, जड़ों तक पहुंचाएं, खासकर जहां बाल कम हैं या झड़ रहे हैं. हल्के हाथों से मसाज करें 5-10 मिनट तक (ब्लड फ्लो बढ़ेगा). रात में लगाएं और सुबह शैंपू से धो लें
कितनी बार और कितने समय तक?
हफ्ते में 3-4 बार या रोजाना (अगर सूट करता है) लगाएं. शेफाली कहती हैं 30 दिनों का रेगुलर यूज करने से, फिर रिजल्ट देखें. बाल झड़ना कम होगा, नए बाल उगने लगेंगे और बाल मजबूत-चमकदार दिखेंगे