भिलाई महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “बी सर्टिफिकेट” की परीक्षा का आयोजन…
भिलाई महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “बी सर्टिफिकेट” की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या “श्रीमती प्रतिभा छाया क्लाॅडियस” ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा कर्तव्यों के बारे में बताया तथा परीक्षा में उपस्थित सभी स्वयंसेविकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी,
तथा बाह्य परीक्षक के रूप में पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डाॅ राजश्री चंद्राकर एवं डॉ राजश्री शर्मा परीक्षण हेतु उपस्थित हुए तथा आन्तरिक परीक्षक के रूप में वर्तमान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ‘डॉ अनुपमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती नाज़नीन बेग भी उपस्थित थी । स्वयंसेविकाओं द्वारा “बी सर्टिफिकेट” के लिए परीक्षा दी गई।
