March 6, 2026

नेहरू नगर स्त्री सतसंगत की महिला टीम ने जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग में बांटे सेनेटरी पैड …

IMG-20260224-WA0056

दुर्ग:  दुर्ग जिला चिकित्सालय के मातृत्व विभाग में भर्ती 100 से अधिक महिलाओं को नेहरू नगर गुरुद्वारा स्त्री सतसंगत की महिला टीम जिन में मनजीत कौर प्रधान के नेतृत्व में रंजीत कौर, नरेंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बरजिंदर कौर, शम्मी कौर सूरी,

कमलजीत कौर बक्शी की मौजूदगी में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. सिख धर्म में सरबत का भला मुख्य उद्देश्य है, ऐसा सिख धर्म के गुरुओं ने बताया है. इसी कड़ी में नेहरू नगर स्त्री सतसंगत की महिला टीम ने जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग में पहुंचकर सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया.

जिससे वहां उपस्थित महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई. साथ ही वार्ड के महिला स्टाफ एवं नर्सों को भी सैनिटरी पैड दिए गए.