भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में योग पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ …
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के अंतर्गत योग फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ श्री शैलेंद्र विशी द्वारा योग के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य,अनुशासन,
आष्टांगिक योग के महत्व के विषय में , छात्राओं को जानकारी देते हुए योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया ताकि जीवन में इसका लाभ उठा सके ।भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने योग को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कला बताया ।
साथ ही विद्यार्थियों को अपने जीवन शैली में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया ।शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित द्वारा योग शिक्षा को बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापिका एवं कार्यक्रम कॉर्डिनेटर डॉ.हेमलता सिदार तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा आर्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. भावना चौहान,काकोली सिंघा,सत्यम मिश्रा एवं रोमा टंडन का योगदान रहा। कार्यक्रम में बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएँ उपस्थित रही।


