March 11, 2026

दुर्ग अफीम कांड: ‘आप’ ने जिला प्रशासन और भाजपा सरकार को घेरा; हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग…

IMG-20260311-WA0005

दुर्ग, दिनांक: 09 मार्च, 2026: आम आदमी पार्टी (आप) जिला दुर्ग की टीम ने आज समोदा गांव में करोड़ों रुपये की अफीम की खेती के खुलासे पर प्रदेश की भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की कमेटी से कराने की मांग की है।

मेहरबान सिंह ने कहा, “8 करोड़ रुपये की अफीम की खेती कोई एक दिन का खेल नहीं है। यह महीनों की मेहनत का नतीजा है। जब शासन-प्रशासन धान खरीदी के लिए एक-एक एकड़ खेत का सर्वे कर रहा था, तब उन्हें यह अफीम क्यों नहीं दिखी? यह इंटेलिजेंस और जिला प्रशासन की हिमालयी विफलता है।”

” *ड्रोन की आंखें सिर्फ धान देखती हैं क्या?”* – जसप्रीत सिंग

भिलाई विधानसभा के प्रतिनिधि आप नेता जसप्रीत सिंग ने सरकार की तकनीक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सरकार ड्रोन सर्वे का ढिंढोरा पीटती है, वह अफीम की लहलहाती फसल क्यों नहीं पहचान पाई? उन्होंने मांग की कि:

पिछले 5 वर्षों में उक्त खसरा नंबर पर कौन सी फसल दर्ज थी और उसका भुगतान किसे किया गया, इसकी बैंक डिटेल्स सार्वजनिक हों।

क्या ड्रोन के सॉफ्टवेयर में सिर्फ धान की पहचान फीड की गई है?

“सफेदपोशों को बचाने की साजिश” – मनीष मिश्रा

दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेता मनीष मिश्रा ने कहा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन 5-6 लोगों को पकड़ा गया है, वे केवल ‘मोहरे’ हैं। इस अवैध धंधे के पीछे सत्ताधारी दल के रसूखदार नेताओं का संरक्षण है। छोटे लोगों को पकड़कर बड़े ‘मगरमच्छों’ को बचाने की कोशिश की जा रही है, जो आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रमुख मांगें:

न्यायिक जांच: हाई कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कमेटी गठित हो।

इंटेलिजेंस ऑडिट: स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की संदिग्ध भूमिका की जांच हो।

संपत्ति की जांच: पिछले 5 वर्षों में उस भूमि से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों और भुगतान की कड़ियां जोड़ी जाएं।

आंदोलन की चेतावनी: आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं हुई, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी और पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी।

उपस्थित सदस्य: आज के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मेहरबान सिंह, मनीष मिश्रा, सोनू यादव, मुकेश, सुजाता, के. ज्योति, सूरज, छवि देवांगन, सूरज साहू, जसप्रीत एवं अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed