March 11, 2026

बी.एड.प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के घोषित नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड. छात्राओ का परिणाम शत-प्रतिशत…

IMG-20260311-WA0004

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित बी. एड. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा हैं।महाविद्यालय की बी .एड.प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट 100% रहा।

 

बी. एड.प्रथम सेमेस्टर के घोषित परिणामो के आधार पर प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से एस.मानसी (85.25%) एवं अल्फिया हुसैन (85,25%) द्वितीय स्थान पर नीतू भूते (83.25%)व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से हिना (83%) एवं भीनी साहू (83%)रही। इसी प्रकार तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान पर भावना सिंह(86%) ,द्वितीय स्थान पर पूर्णिमा दास (85.71%)एवं तृतीय स्थान पर के.अरुणा (81.7%)रही ।भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विजय कुमार गुप्ता, भिलाई महिला महाविद्यालय के शासी निकाय के चेयरमैन श्री अरविंद जैन, भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस व शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने छात्राओ की इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान ,नाजनीन बेग,आशा आर्य,काकोली सिंघा, सत्यम मिश्रा,एवं रोमा टंडन ने भी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। ‎