March 13, 2026

चैत्र नवरात्रि एवं भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन…

IMG-20260313-WA0006

भिलाई। श्री माँ दुर्गा झूलेलाल विकास समिति एवं झूलेलाल धाम मंदिर कालीबाड़ी, मिलाई के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि एवं भगवान झूलेलाल जयंती का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों का शुभारंभ चैत्र नवरात्रि प्रथम दिवस 19 मार्च 2026, गुरुवार से होगा तथा भगवान झूलेलाल जयंती 20 मार्च 2026, शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

 

चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च के दिन घट स्थापना एवं मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाएगी

माँ दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन, श्रृंगार, महाआरती एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे अपनी मनोकामना ज्योति स्वयं उपस्थित होकर प्रज्वलित करें एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।

 

भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर सुबह 7 बजे सार्वजनिक मंच से ज़ुम्बा डांस, मेराथन दौड़, सुबह 10 बजे स्कूटर एवं बाइक रैली, संध्या में शोभायात्रा, बहाराणा साहिब पूजा एवं पल्लव आरती आयोजित की जाएगी। रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक झूलेलाल धाम परिसर में विशाल भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रहेगा।

 

आयोजन समिति द्वारा समाज एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई है।

 

श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी सहित भीमसेन सेतपाल, प्रतापराय शिवानी, धर्मदास बत्रा, मनोहर थदानी, प्रकाश डिंगा, मनोहर शिवानी, गोपी राजपालानी, अशोक गंगवानी, राम छुगनी, प्रकाश मदनानी, मुकेश गणेशानी एवं अनिल पोपटानी मंदिर समिति प्रभारी श्री अर्जुन सचदेव (मो. 9302158000) एवं श्री अशोक चेतवानी (मो. 9827116975

 

उक्त जानकारी श्रीराम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर के मीडिया प्रभारी श्री मनोहर कृष्णानी द्वारा प्रदान की गई।