‘सरेंडर करने वाला है ईरान’, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा…
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का 14वां दिन भी बेहद तनावपूर्ण रहा. USA ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है.
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग (US-Israel-Iran War) का आज 14वां दिन है. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं और हालात तनावपूर्ण बने…ईरान से दागी गई मिसाइल को तुर्किए ने गिराया
तुर्किए ने ईरान से दागी गई तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने की पुष्टि की. तुर्किए रक्षा मंत्रालय ने बताया, ईरान से दागी गई और तुर्की के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया.
सरेंडर करने वाला है ईरान: ट्रंप
मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान सरेंडर करने वाला है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, जी7 की बैठक में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के परिणामों के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने एक ऐसे कैंसर से छुटकारा पा लिया है जो सभी के लिए खतरा था.
ईरान में कुद्स रैली के पास विस्फोट की खबर
ईरान के सरकारी टीवी ने कुद्स रैली के पास हुए विस्फोट की खबर दी है. अमेरिकी और इजरायली बमबारी के बीच तेहरान में ईरानी नागरिक शासन के समर्थन में मार्च कर रहे हैं और ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा रहे हैं.
युद्ध में मारे गए ईरानी छात्रों के परिवारों के लिए चीन की मदद की घोषणा
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना ईरान की रेड क्रेसेंट सोसाइटी को 2 लाख डॉलर की आपात मानवीय सहायता भेजेगी. यह राशि खास तौर पर उन छात्रों के माता-पिता के लिए होगी जो युद्ध में मारे गए हैं. प्रेस ब्रीफिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि बीजिंग नागरिकों पर होने वाले सभी अंधाधुंध हमलों की निंदा करता है.
आज ईरान ने कहां-कहां किया अटैक?
IRGC के मुताबिक, उत्तरी इजरायल, किरयात शमोना, हदेरा, हाइफ़ा, बहरीन में अमेरिकी पांचवां बेड़ा और क्षेत्र में अन्य अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है. ईरान ने खोर्रमशहर, खेबर, शेकान, फत्ताह, इमाद और क़द्र मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया.
इजरायल का दावा ईरान में 200 से अधिक ठिकानों पर किया हमला
अल जज़ीरा के मुताबिक, इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले दिन पश्चिमी और मध्य ईरान में 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायली ड्रोन ने बेरूत के बाहरी इलाके में एक रिहायशी अपार्टमेंट इमारत को निशाना बनाया है.