March 13, 2026

धमतरी पुलिस थाना भखारा की जुआ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही – 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार…

IMG-20260313-WA0014
  • जुआरियों के कब्जे से नगदी, 06 मोटर साइकिल, स्कूटी, टीवीएस एक्सएल व 08 मोबाइल सहित कुल 4,20,000/- रुपये का सामान जप्त*
  • धमतरी पुलिस द्वारा धमतरी जिले में जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही*

धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना भखारा पेट्रोलिंग स्टाफ के रात्रि गश्त पर रवाना हुआ था।

इसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरा बी श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल थाना भखारा पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, वहीं कुछ जुआरी मोबाईल की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम-पता इस प्रकार बताया –

 

▪️*जुआरियों का नाम*

*(01)* लोकेश कुमार सिन्हा पिता स्व. छन्नुलाल सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा

*(02)* मयंक सिन्हा पिता छबिल सिन्हा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा

*(03)* भुपेश्वर सिन्हा पिता रमन सिन्हा, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा

*(04)* हसन खान पिता अब्दुल खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा

*(05)* छबि सोनकर पिता जागेश्वर सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिलघट थाना भखारा

*(06)* राजू साहु पिता प्रकाश चंद साहु, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुपेला थाना भखारा

*(07)* कमलेश सोनकर पिता जीवन लाल सोनकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग

*(08)* राजेश साहु पिता भुखन लाल साहु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाले बताये‌।

जुआरियों द्वारा जुआ खेलना पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

▪️*जुआरियों से जप्त सामान*-

▪️ नगदी रकम फड़ सहित 9,000/- रुपये

▪️ 52 पत्ती ताश

▪️ 06 नग मोटर सायकल कीमती लगभग 2,85,000/- रुपये

▪️01 नग हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमती लगभग 20,000/- रुपये

▪️01 नग टीवीएस एक्सएल कीमती लगभग 30,000/- रुपये

▪️08 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 76,000/- रुपये

▪️कुल जुमला कीमती 4,20,000/- रुपये का सामान गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

 

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You may have missed