विभिन्न प्रतियोगिताओं से समरसता का संदेश, स्वदेशी सामानों के* *प्रति जनता का प्रेम – उमड़ी भीड़
भिलाई । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के चौथे दिन मेले में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में समरसता, सहयोग और स्वदेशी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मेले में प्रतियोगिता मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता में आज 40 प्रतिभागियो ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
अरुणा जैन ने व अनिता सिंह,सुषमा सिंह,मधुस्मिता दीक्षित,संगीता चौधरी, वंशिका भी विजेता घोषित किये गए।
आज ईस कार्यक्रम में श्रीमती दीपशिखा भटनागर एवम अनिता अग्रवाल जी निर्णायक भूमिका में रहे।सम्पूर्ण प्रतियोगिताये सहसंयोजक सरोजनी पाणिग्रही जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो रहा है।
आज में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का बढ़ता आकर्षण मेले में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभिन्न स्टॉलों पर देशभर से आए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। परिवारों के साथ आए नागरिकों ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी के साथ मेले के मनोरंजन, फूड जोन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।
आयोजकों ने बताया कि स्वदेशी मेला का उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वदेशी के प्रति गर्व और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना भी है। मेले में लगे 300 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से देशी उद्योगों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
स्वदेशी मेला प्रतिदिन नई गतिविधियों और कार्यक्रमों के साथ शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है तथा भिलाईवासियों का उत्साह और सहभागिता इस आयोजन को और अधिक सफल बना रही है।
कल के आयोजन में वैशाली नगर विधायक माननीय रिकेश सेन ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वदेशी मेला एक बाजार नही एक जागरण अभियान है लोगो मे स्वादेशी के प्रति लगाव बढ़ रहा है।
माननीय प्रेम प्रकाश पांडेय जी ने कहा कि यह मेला स्वादेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है इससे आत्मनिर्भर भारत की भावना मजबूत हो रही है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।