March 17, 2026

मां शिरीष पाठ मंदिर में जलेगी ज्योत चैत्र नवरात्र की तैयारी पूर्ण…

IMG-20260317-WA0006

जांजगीर-चांपा / पामगढ़ के समीपस्थ ग्राम डोंगाकोहरौद की शिरीष पाठ मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूर्ण हो गई है , जहां कल 19 मार्च से ज्योत प्रज्वलित होंगे । ज्ञात हो कि दंत कथा पर आधारित मां शिरीष पाठ मंदिर क्षेत्र ही नही अपितु दूर दराज के श्रद्धालूओं के लिए आस्था का केंद्र है ।

यहाँ नवरात्र की दोनों पर्व में बड़ी धूमधाम से नवरात्र उत्सव मनाया जाता है जहां बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा ज्वारा, घृत , तेल ज्योति जलवाए जाते हैं जिसके लिए उनका रसीद प्राप्त करने की सिलसिला लगातर जारी है जो ज्योत जलने तक चलते रहता है । इस चैत्र नवरात्र में नवजागरण शिरीष कल्याण सेवा समिती के पदाधिकारी , सदस्य पखवाड़े भर से तैयारी में जुटे हुए हैं जिसमें देवकुमार पाण्डेय , राधेश्याम कश्यप , धनेंद्र कश्यप , कलेश्वर पटेल , हरीलाल धीवर ,छोटेलाल साहु , रामकृष्ण कश्यप , गीतेश सारथी , गणेश धीवर, इंद्रकुमार कश्यप , संजु साहु , दादू कश्यप , प्रकाश कश्यप , जुगनू पटेल , टेकराम कश्यप , लव पटेल , नरहरी पटेल , अंशु साहु शामिल है ।

You may have missed