किसान हितैषी आलोक सिंह ठाकुर का भव्य सम्मान: दक्ष वैद्य साहू ने अवतरण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की…
भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। एक गरिमामय समारोह में दक्ष वैद्य साहू ने आलोक सिंह ठाकुर जी को लाल गुलाबों का आकर्षक पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आलोक सिंह ठाकुर ने अगस्त 2025 में भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया था, तब से वे किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में मोर्चा ने धान खरीदी में अंतर राशि भुगतान, कृषि बजट में 10,000 करोड़ का ऐतिहासिक प्रावधान एवं गौ धाम योजना जैसे कदमों का सफल प्रचार-प्रसार किया।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का नेतृत्व किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, गौ धाम योजना एवं जैविक खेती को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है।
श्री साहू ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा भाजपा किसान भाइयों के बीच ‘विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। समारोह में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी ठाकुर जी का सम्मान किया तथा किसान मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।