March 17, 2026

पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी में रिसाली नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा…

IMG-20260317-WA0001
  • जल संकट समस्या समाधान हेतु आम आदमी पार्टी ने मुख्य रूप से यह मांगे रखी*

गर्मी का सत्र प्रारंभ हो चुका है । मौसम विभाग के द्वारा इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बताई गई है। गर्मी के दिनों में भी आज तक जल संकट की समस्या का निराकरण नही हो सका है हमेशा देखने को मिलता है कि वार्ड नंबर 13, 14, 15,16,,17 ,18, 19, 20, 21 ,32, 33, एवं 34 नंबर वार्डो के कई मुहल्ले में पानी की समस्या आए दिन रहती है।

संजीत विश्वकर्मा ने कहा नल कनेक्शन का पाइपलाइन ऊपर होने के कारण पानी घरों में आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं, मजबूरी में कई घरों में पंप का सहारा लेकर पानी खींचना है जिससे कई घरों में पानी पहुंच नही पाता है।

राज्य मे लगभग चार माह से अधिक गर्मी का मौसम रहता है जब नहरो में पानी छोड़ा जाता है तब तक कुछ क्षेत्रों में जल स्तर ठीक रहता है और जैसे ही नहर की सिंचाई का पानी बंद कर दिया जाता है भू-जल स्तर काफी नीचे चला जाता है जिससे क्षेत्र के कई हैंडपंप सूख जाते है जनता को फिर नगर निगम द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई के भरोसे रहना पड़ता है टैंकर भी दोपहर के समय भेजे जाते हैं उन्हें या तो सुबह 8:00 के पहले भेजा जाए या शाम को 5:00 बजे के बाद क्योंकि दोपहर के समय लगभग यहां के निवासी कहीं ना कहीं अपने रोजी-रोटी के व्यवस्था में काम में निकल चुके होते हैं जो की एक बड़ी गंभीर समस्या है।

 

गीतेश्वरी बघेल ने कहा पानी लेने के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक जाना पड़ता है जो कि बड़ी दुर्भाग्य की बात है। अभी तक रिसाली नगर निगम क्षेत्र के किसी भी तालाब की सफाई नहीं की जा सकी है सभी तालाब गंदे पड़े हैं ऐसे में नहर द्वारा छोड़े गए पानी भी अगर उन तालाबों में इकट्ठे होते हैं उनका उपयोग भी लोग दैनिक दिनचर्या में नहीं कर पाते हैं ऐसी दशा में अगर मजबूरन उसे पानी का उपयोग करते भी हैं तो बहुत सी गंभीर बीमारियों का सामना उन्हें करना पड़ता है

 

शिवा रायडु ने कहा आम आदमी पार्टी के द्वारा कई बार पानी की समस्या को लेकर नगर निगम रिसाली में ज्ञापन दिए जा चुके हैं परंतु नगर निगम रिसाली के द्वारा इन समस्याओं का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है।

निगम रिसाली के द्वारा तत्काल इस पर विचार करते हुए पानी की समस्या को दूर करने का उचित उपाय किया जाना जनहित मे होगा

 

*जल संकट समस्या समाधान हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए है*:-

रिसाली नगर निगम क्षेत्र मे पानी की समस्या को देखते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाने की जरूरत है। बंद पड़े सभी वाटर एटीएम चालू किए जाए स्टेशन मरोदा, नेवई, मरोदा टैंक जैसे क्षेत्रों में भी वाटर एटीएम लगाए जाने एवं नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई जो एक घंटे से भी कम समय के लिए की जाती है उसका समय बढ़ाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल दुर्ग लोकसभा उपाध्यक्ष शिवा रायडू, पूनम निर्मलकर ,कविता साहू ,रिमन पटेल, सुषमा गायकवाड, ज्योति निर्मलकर ,उषा निर्मलकर ,नंदिनी भुवनेश्वरी साहू प्रेम ना रीता चौधरी लीलावती देवी लालती सरोज चंदेल खुशी तुलसी नंदिता गायत्री पार्वती कुमारी रमशिला तथा वार्डवासी शामिल रहे।

You may have missed