March 19, 2026

रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को मांग पर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध करने पर दिया हार्दिक धन्यवाद…

Screenshot_20260317_195205 (1)
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्य सचिव से पत्र में शासकीय आदेशो में स्थानीय निकाय, निगम आयोग और बोर्ड को पृष्ठांकित किये जाने किया विनम्र अनुरोध
  • *छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में दिनांक 23 मार्च को रायपुर नगर निगम में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव और संचालनालय के संचालक से नवा रायपुर मंत्रालय में मिलकर मांग पत्र ज्ञापन देने का रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ का निर्णय*

        रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव द्वारा संघ की ओर से की गई मांग पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विकासशील को पत्र लिखकर विनम्र अनुरोध किये जाने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा को हार्दिक धन्यवाद दिया है। रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव के अनुरोध और मांग पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा समय समय पर जारी किये जाने वाले विभिन्न आदेशो निर्देशो में स्थानीय निकाय निगम आयोग बोर्ड को अनिवार्य रूप से पृष्ठांकित करने का आवश्यक निर्देश संबंधित विभागो को प्रदान करने का कष्ट करने का विनम्र अनुरोध किया है। ताकि स्थानीय निकाय निगम आयोग एवं बोर्ड के कर्मचारियों को भी शासन आदेश की तिथि से उसका लाभ प्राप्त हो सके। देखा गया है कि उक्त आदेशो में स्थानीय निकाय निगम आयोग बोर्ड को पृष्ठांकित नहीं किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप उनमें कार्यरत कर्मचारियों को उनका लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। पूर्व में शासकीय सेवको के लिए जारी आदेशो में इन संस्थाओ का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाता था। जिससे सभी संबंधित कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल पाता था।

रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव के अनुरोध एवं मांग पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ रायपुर नगर पालिक निगम में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के संबंध में दिनांक 23 मार्च 2026 को मांग पत्र और ज्ञापन छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव डॉ. बसवराजू एस एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के संचालक श्री आर. एक्का से नवा रायपुर मंत्रालय में मिलकर दिये जाने एवं मांग को शीघ्र स्वीकृत करने विनम्र अनुरोध करने का निर्णय लिया गया है।

You may have missed