इजरायल ने किया हमले का दावा लेकिन लरिजानी के दफ्तर ने कहा- थोड़ी देर में करेंगे प्रेस को संबोधित…
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 18वें दिन में पहुंच गया है. जंग के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस जंग का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर भी पड़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को चेतावनी जारी है.
इजरायल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी पर हमले का दावा किया है.
इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए हुए 17 दिन बीत चुके हैं. जंग मंगलवार को अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. मिडिल ईस्ट में जारी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनियाभर के लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं. तेल और गैस की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है.
ईरान की ओर से खाड़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी हैं. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. वहीं ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए की गई कूटनीतिक कोशिशें भी विफल होती दिखाई दे रही हैं. होर्मुज में युद्धपोत भेजने से सहयोगियों का इनकार करने पर ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिका का एहसान भूल गए.
युद्ध के बीच हताहतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. ईरान में मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं. इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका के 20 सैनिक मारे गए हैं. इस जंग के कारण 40 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है.
नेतन्याहू ने दिए थे ईरान की टॉप लीडरशिप के खात्मे के आदेश
ईरान की टॉप लीडरशिप के खात्मे के आदेश इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए थे. इजरायल के प्रधानमंत्री के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है.
Middle East War: इजरायल का दावा, ईरान की बासिज यूनिट के कमांडर सुलेमानी को मार गिराया
इजरायल ने दावा किया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, उनकी वायु सेना ने सोमवार को तेहरान के मध्य में एक लक्षित हमला किया, जिसमें गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया गया. वो पिछले छह साल से बासिज यूनिट के कमांडर थे.
Middle East War LIVE News: ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी पर इजरायली हमला
IDF की तरफ से बड़ा दावा हुआ है. कहा गया है कि बीती रात ईरान में किए गए एक हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी इस हमले में मारे गए या घायल हुए.
पिछले दिनों अली खामेनेई और ईरान के बाकी बड़े नेतृत्व के मारे जाने के बाद अली लारीजानी को ही सबसे ताकतवर शख्स माना जा रहा था, जो इस युद्ध में ईरान की अगुवाई कर रहा है. अली लारीजानी कथित तौर पर आखिरी बार 13 मार्च को कुद्स डे पर देखे गए थे.
Middle East War: ईरान के 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अटैक, इजरायल का दावा
इजरायली सेना का कहना है कि उसने सोमवार को तेहरान, शिराज और तबरीज़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ हमला किया है. सेना का कहना है कि तेहरान में हुए हमलों में कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया.
शिराज में, आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांड सेंटर और एक बैलिस्टिक मिसाइल साइट पर हमला किया गया. सेना का कहना है कि तबरीज़ में हुए हमलों ने अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया.
Middle East Crisis: होर्मुज़ में नौसैनिक सुरक्षा से सुरक्षित रास्ता पक्का नहीं हो सकता: IMO प्रमुख
FT के मुताबिक, इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से कमर्शियल जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी सिर्फ़ नौसैनिक सुरक्षा से नहीं मिल सकती. यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब दुनिया की बड़ी ताकतें इस अहम रास्ते को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत तैनात करने पर विचार कर रही हैं.
Middle East Crisis: ट्रंप को खुफिया एजेंसियों ने दी थी ईरान हमले की जानकारी
हमलों से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह चेतावनी भी दी थी कि अगर जंग छिड़ता है, तो ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश कर सकता है. इस अहम जलमार्ग से दुनिया की तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुज़रता है. हाल के दिनों में, ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने खाड़ी देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाया है, जबकि इस जलडमरूमध्य से होने वाली जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा की कीमतें तेज़ी से बढ़ गई हैं.
Middle East conflict: कतर की राजधानी में धमाके
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर धमाके की आवाज़ सुनी गई
कतर पर रुक नहीं रहे ईरानी हमले, धमाकों की आवाज से गूंजा दोहा
जंग के बीच कतर पर ईरान के हमले जारी हैं. मंगलवार सुबह भी प्रत्यक्षदर्शी ने दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनी.
Iran news: तेहरान में सुनाई दी ताज़ा धमाकों की आवाज़ें
अल जज़ीरा ने ‘वॉयस ऑफ़ अमेरिका’ (VOA) की फ़ारसी-भाषा सेवा के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को तेहरान के कई हिस्सों में ताज़ा धमाकों की आवाज़ सुनी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके अंदाज़गू इलाक़े और कामरानियेह इलाक़े में स्थित IRGC के अर्धसैनिक अड्डे पर हुए.
बगदाद में कहां-कहां हुआ हमला
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास, अल-रशीद होटल के अलावा तेल क्षेत्र और जदीरिया इलाके में हमला हुआ है. कुछ लोगों की मौत भी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में शक ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये हमले मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका को संदेश देने की कोशिश हो सकते हैं.
Middle East War: तेल केंद्रों और बंदरगाहों पर हमले के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा बढ़ा
ईरान द्वारा इस क्षेत्र के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल सुविधाओं को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा और बढ़ गया है. इन हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी भी बाधित हुई है, यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिससे दुनिया की लगभग पांचवां हिस्सा तेल की आपूर्ति होती है. विश्लेषकों का कहना है कि इन हमलों ने क्षेत्रीय सोच को बदल दिया है और अब कई खाड़ी नेता ईरान को एक सीधा सुरक्षा खतरा मानने लगे हैं.
Iran War LIVE: इराक में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन अटैक
रॉयटर्स के मुताबिक, इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक विस्फोटक ड्रोन गिरा है, जिससे धुआं उठता हुआ देखा गया.
Middle East War: बगदाद में हुए अटैक में 2 लोगों की मौत
बगदाद के जबारिया इलाके में पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक मकान पर दो हवाई हमले हुए हैं. इस अटैक में करीब लोगों की मौत हुई है.
UAE में हालात सामान्य: एहतियातन बंद किया गया एयरस्पेस फिर खुला
यूएई में हालात एक बार फिर से सामान्य होते नजर आ रहे हैं. एहतियातन बंद किया गया एयरस्पेस एक बार फिर से खोल दिया गया है.
US on Iran War: सहयोगियों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की ट्रंप की अपील को कई अमेरिकी सहयोगी देशों ने ठुकरा दिया. इससे नाराज़ ट्रंप ने पश्चिमी साझेदारों पर दशकों के अमेरिकी समर्थन के बावजूद साथ न देने का आरोप लगाया.
Israel-Iran War: अमेरिकी सेना बोली – ईरान के हथियार बनाने वाले जगहों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह ईरान के प्रमुख हथियार निर्माण केंद्रों को निशाना बना रही है. इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उसे अमेरिका तथा उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने से रोकना है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है.
Gulf War: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के दो टास्क फोर्स तैनात
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तनाव के बीच भारत ने तेल और गैस लेकर आने वाले व्यापारी जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के दो टास्क फोर्स तैनात किए हैं. ये फोर्स ऐसे जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है जो भारत आ रहे हैं.
Trump on Iran War: ट्रंप बोले – ईरान की नेतृत्व की दो परतें खत्म, होर्मुज पर दुनिया निर्भर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है. ट्रंप ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी दुनिया में तेल और ऊर्जा की सप्लाई के लिए बहुत अहम है.
इराक की राजधानी बगदाद में ड्रोन अटैक – ग्रीन जोन स्थित अल-रशीद होटल निशाने पर
इराक की राजधानी बगदाद के हाई सिक्योरिटी ग्रीन जोन में स्थित अल-रशीद होटल पर ड्रोन हमला हुआ है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद होटल से धुआं और आग उठती देखी गई.
बगदाद के ग्रीन जोन में ड्रोन हमला
US-Iran War: घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 200 के करीब
ईरान के साथ जारी युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर करीब 200 हो गई है. अमेरिकी सेना ने बताया कि ज्यादातर सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और कई वापस ड्यूटी पर लौट चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले सप्ताह बताए गए लगभग 150 घायलों से बढ़ा है.