धमतरी पुलिस की मुस्तैदी से नवागांव स्थित मोती वस्त्रालय में हुई चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश…
- करेली बड़ी चौकी पुलिस एवं साइबर सेल की सटीक तकनीकी कार्यवाही – लगातार मेहनत के बाद 24 घंटे के भीतर मध्यप्रदेश से आरोपियों की गिरफ्तारी*
- चोरी गया लाखों का माल एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद, तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल*
दिनांक: 17.03.2026: धमतरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है।
प्रकरण में प्रार्थी सोहन लाल पाल (उम्र 65 वर्ष) निवासी ग्राम पटेवा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 13.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम नवागांव शास० स्कूल के सामने मोती वस्त्रालय नाम के प्रार्थी के कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में शटर उठाकर चोरी की गई है।
चोरों द्वारा दुकान से लगभग 1,37,000/- रूपये मूल्य के कपड़े एवं नगदी चोरी कर ली गई थी, जिसमें साड़ियां, कपड़े, बैग एवं अन्य सामग्री शामिल थी।
▪️ धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं तकनीकी जांच-:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा साइबर टीम की सहायता से संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ 20 GC 0653) की पहचान की गई।
वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग के आधार पर टीम को मध्यप्रदेश में लोकेशन मिलने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई।
▪️मध्यप्रदेश से आरोपियों की गिरफ्तारी-:
पुलिस टीम द्वारा आष्टा, जिला सीहोर (म.प्र.) में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया, जिसमें तीन आरोपी सवार पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ में चोरी करना स्वीकार किया।
▪️*गिरफ्तार आरोपीगण*-
*आरोपीगण का नाम*-
*(01)* विकम बागडी पिता बालमुकुंद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बाछीहेरा थाना कनवास जिला कोटा (राजस्थान)
*(02)* बबलु बागड़ी पिता बाबुलाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अंता थाना अंता जिला बारां (राजस्थान)
*(03)* रोहित बागडी पिता पप्पूलाल बागडी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तलवाड़ा पुलिस लाईन के पास मोग्या बस्ती थाना बारां जिला बारां (राजस्थान)
▪️*चोरी का बरामद सामान*
आरोपियों के कब्जे से:
चोरी किए गए कपड़ों से भरी 06 बोरी
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (RJ 20 GC 0653)
लोहे का सब्बल एवं बबूल लकड़ी का कुंदा (शटर तोड़ने में उपयोग)
साथ ही आरोपियों द्वारा चोरी की गई कुछ साड़ियां अपने परिचितों को बांटने की बात भी स्वीकार की
गई।
▪️अपराध का तरीका- (Modus Operandi)
आरोपियों द्वारा पूर्व में दुकान की रेकी की गई थी।
रात्रि में लोहे के सब्बल एवं लकड़ी के कुंदे की सहायता से शटर को उठाकर अंदर प्रवेश किया गया और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
चोरी का सामान प्लास्टिक की बोरियों में भरकर पिकअप वाहन से मध्यप्रदेश की ओर भाग गए थे।
▪️कानूनी कार्यवाही-
आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

