March 18, 2026

कविता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित…

IMG-20260318-WA0014

क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कविता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कविता रंगारे ने की।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शमशाद बेगम (पद्मश्री) एवं विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य प्रज्ञा कांडे, मीना नारनवरे, सुन्या गजभिये, सविता पाटिल, संगीता लहरी, उषा देवी, उर्मिला शर्मा एवं पिंकी सिन्हा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।