March 18, 2026

हिन्दू नववर्ष पर होगा विशाल ध्वजारोहण सेक्टर 09 चौक पर, भव्य महाआरती के साथ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का भी होगा आयोजन…

IMG-20260318-WA0048

भिलाई नगर। विक्रम संवत हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा 19 मार्च को शाम 4 बजे सेक्टर-9 चौक में विशाल ध्वजारोहण, सामूहिक हनुमान चालीसा, भव्य महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

समिति के युवा विंग अध्यक्ष श्री मनीष पाण्डेय ने बताया कि हिंदू नववर्ष का यह पर्व सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण, सामूहिक हनुमान चालीसा और महाआरती के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और धर्मप्रेमी बंधुओं को एकजुट कर उत्साह, ऊर्जा और आस्था के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। समिति का उद्देश्य है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया जाए।

 

श्री पाण्डेय ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का उत्सव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर अपनी ऊर्जा और उत्साह से वातावरण को और अधिक भव्य बनाएँ।

You may have missed