दुर्ग जिले में चल रहे अवैध क्लीनिक , लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर की जाए कार्यवाही – अनुरुध वर्मा
अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बिना नर्सिंग होम एक्ट 2010 और 2103 के नियमों के विरुद्ध चल रहे अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है और साथ ही कुछ अस्पतालों को नोटिस और उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है वैसी ही जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को मैं अवगत कराना चाहता हु कि वैसी ही बिना नर्सिंग होम एक्ट 2010 और 2013 के नियम के विरुद्ध चल रहे क्लीनिक , लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर चल रहे है उनपर कार्यवाही कब होगी अजीत जोगी युवा मोर्चा द्वारा लगातार दुर्ग जिले में चल रहे अवैध क्लीनिक, लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्यवाही करने के लिए कई बार दुर्ग जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है लेकिन कार्यवाही अभी तक नहीं की गई क्या कार्यवाही नहीं करना किसी की संरक्षण को दर्शाता है या किसी मंत्री का दबाव है जो अभी तक क्लीनिक , लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्यवाही नहीं की गई अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर नर्सिंग होम एक्ट 2010 और 2013 के नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक, लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्यवाही नहीं हुए तो दुर्ग जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के मुख्यालय का करेंगे घेराव जिसकी जिम्मेदारी जिला शासन एवं प्रशासन की होगी।
अनुरुध वर्मा ( अनिरुध )
अध्यक्ष – दुर्ग संभाग
अजीत जोगी युवा मोर्चा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
7000733285