“भूपेश बघेल अफीम की खेती का प्रमाण दें, अन्यथा सिहावा अंचल के किसानों से माफी मांगे : प्रकाश बैस”
- “भूपेश बघेल नशे में आ गए हैं, उन्हें हर जगह अफीम ही नजर आ रहा है : रामू रोहरा”
- “हम कर्ज में दबकर आत्महत्या करना पसंद करेंगे, नशे की खेती नहीं करेंगे : अरुण सार्वा”
- नगरी ने आज विरोध प्रदर्शन सभा एवं पुतला दहन का किया गया है आयोजन
धमतरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी वनांचल में अफीम की कथित खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।
मंगलवार 24 मार्च को भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं और क्षेत्र के किसानों ने आरोपों पर तीखा और आक्रामक पलटवार करते हुए इसे पूरी तरह निराधार, दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने दो टूक शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि
“यदि भूपेश बघेल अपने आरोपों में जरा भी सच्चाई रखते हैं तो तत्काल प्रमाण प्रस्तुत करें, अन्यथा सिहावा अंचल के किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।”
उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि बिना प्रमाण के इस प्रकार के गंभीर और आपराधिक प्रकृति के आरोप लगाना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के किसानों की छवि को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश है।
प्रेसवार्ता में महापौर धमतरी रामू रोहरा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भूपेश बघेल नशे में आ गए हैं, उन्हें हर जगह अफीम ही नजर आ रहा है।” उन्होंने आरोपों को न केवल हास्यास्पद बताया, बल्कि इसे राजनीतिक स्तर को गिराने वाला बयान करार देते हुए कहा कि इस तरह के वक्तव्य जनता को गुमराह करने की सोची-समझी कोशिश हैं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान अरुण सार्वा ने भावुक और तीखे शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा कि
“हम कर्ज में दबकर आत्महत्या करना पसंद करेंगे, लेकिन कभी नशे की खेती नहीं करेंगे।”
उन्होंने कहा कि नगरी वनांचल के किसान अपने पसीने और मेहनत से खेती करते हैं, और इस प्रकार के आरोप किसानों के आत्मसम्मान, ईमानदारी और अस्तित्व पर सीधा हमला हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि यह केवल बयानबाजी का मामला नहीं है, बल्कि किसानों के सम्मान का प्रश्न है, और इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, राकेश साहू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने आगे स्पष्ट किया कि “पार्टी इस मामले में आंदोलन के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत भी सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में कोई भी नेता इस प्रकार के झूठे और आधारहीन आरोप लगाने से पहले दस बार सोचने को मजबूर हो।”
प्रेसवार्ता के अंत में मीडिया और आम जनता से अपील की गई कि वे राजनीतिक बयानबाजी और अफवाहों से दूर रहें तथा केवल सत्य और प्रमाण के आधार पर ही अपनी राय बनाएं।
हाइलाइट (अलग बॉक्स में प्रकाशित करें)
कल विरोध सभा और पुतला दहन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी मुद्दे को लेकर
25 मार्च को बजरंग चौक, नगर पंचायत नगरी (सिहावा विधानसभा क्षेत्र), दोपहर 3 बहै, विरोध सभा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।