नगर निगम जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू और एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू सहित जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर और जोन अधिकारियों ने वार्ड 4, 5 एवं 16 क्षेत्र में नालों, बाजारों, तालाबों का किया सघन निरीक्षण, रेल्वे क्षेत्र के नालों में बारिश पूर्व सफाई करवाने रेल्वे प्रशासन को जनहित में पत्र भेजकर अनुमति मांगी…
- नगर निगम जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू और एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू सहित जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर और जोन अधिकारियों ने वार्ड 4, 5 एवं 16 क्षेत्र में नालों, बाजारों, तालाबों का किया सघन निरीक्षण, रेल्वे क्षेत्र के नालों में बारिश पूर्व सफाई करवाने रेल्वे प्रशासन को जनहित में पत्र भेजकर अनुमति मांगी
- वार्ड 16 के नीम डबरी तालाब और शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण करने प्रस्ताव बनाने के निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू और एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4, बंजारी माता वार्ड क्रमांक 5 और वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत क्षेत्र के नालों और बाजारों, तालाबों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
सघन निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत नीम डबरी तालाब और शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण करने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए. नगर निगम जोन 1 अधिकारियों ने बताया कि रेल्वे क्षेत्र में वार्ड 16 का नाला क्षेत्र आने के कारण प्रत्येक वर्ष बारिश के पूर्व नाला सफाई करवाने नगर निगम रायपुर द्वारा पत्र भेजकर नियमानुसार रेल्वे प्रशासन से अनुमति मांगी जाती है और अनुमति मिलते ही सुगम निकास कायम करने रेल्वे क्षेत्र के नाले की सफाई करवाई जाती है. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर ने रेल्वे प्रशासन को पत्र लिखकर बारिश पूर्व रेल्वे क्षेत्र के नाले की सफाई निकास कायम करने अनुमति मांगी है.
रेल्वे प्रशासन से अनुमति मिलते ही नगर निगम रायपुर जोन 1 द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड 16 में रेल्वे क्षेत्र के नाले की बारिश पूर्व सफाई का अभियान चलाया जायेगा और वहाँ सुगम निकास कायम किया जायेगा.
निरीक्षण के दौरान जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू और एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी और शत – प्रतिशत राजस्व वसूली के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.



