June 5, 2026

पंवार जन कल्याण सेवा समिति के में उमड़ा जनसैलाब…

IMG-20260326-WA0003

पंवार जन कल्याण सेवा समिति,द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन 24/03/2026 पंवार धर्मशाला डोंगरगढ़ दिन मंगलवार को संपन्न हुआ इस धार्मिक कार्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं महाराष्ट्र के श्रद्धालु गण उपस्थित हुए जिसमें प्रदेश की नारी शक्ति के रूप में महिला मंडल की समस्त टीम नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ भारी संख्या में उपस्थित हुई भंडारे की शुरुआत मां जगत जननी मा, गढ़कालिका का पूजन ,तथा पंवार राजा चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज को माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई उसके उपरांत मां भवानी जगदंबा बमलेश्वरी मैया को प्रसाद अर्पण हेतु डिंडी निकल गई यहां अनुपम नजर देख मन हर्षित और पुलकित हो गए जिसका अलौकिक वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला ,क्या बच्चे, क्या युवा और क्या वरिष्ठ बुजुर्ग माता रानी के जयकारे के साथ मां बमलेश्वरी मंदिर पहुंचे तथा विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात माता के नौ रूपों को नव कन्या के रूप में कन्या भोजन कराया गया उसके उपरांत माता रानी का भंडारे का कार्यक्रम को शुरुआत की गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर अपने को कृतज्ञ समझा धूप में जनता जनार्दन माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था भक्ति का और मां जगदंबा का शक्ति का सभी श्रद्धालुने अनुभव किया इतना अलौकिक और दिव्य पुनीत कार्य हो हेतु सैकड़ो की संख्या में लोग इस भंडारे के लिए आगे आए समस्त पदाधिकारी को सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ

इस भंडारे में उपस्थित श्री किरण चौहान अध्यक्ष पंवार जनकल्याण सेवा समिति छत्तीसगढ़ श्री मुन्नालाल जी रहागडाले अखिल भारतीय पोवार /महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित थे श्री राजेंद्र पटले पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंवार महासभा ,श्री वी बी देशमुख साहब पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पवार महासभा तथा संरक्षक पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर श्री हृदयलाल जी ठाकरे संगठन सचिव, डॉ रमेश रंहागडाले अध्यक्ष ,पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर श्री हरगोविंद टेंमरेजी,डॉ. नेपाल सिंह तुरकर उपाध्यक्ष पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती .शारदा येंड़े ,श्रीमती ममता पटले श्रीमती सरिता बोपचे ,युवा अध्यक्ष श्री बसंत बघेले ,युवा उपाध्यक्ष श्री दिनेश बिसेन ,युवा सचिव बसंत पटले,श्री शालिक राम टेमरे राजा भोज पंवार संगठन अमलेश्वर,श्री राजेश टेमरे महासचिव राजा भोज पंवार क्षत्रिय संगठन अमलेश्वर श्री टी आर चौधरी मार्गदर्शन मंडल,श्री मनमोहन रहांगडाले उपाध्यक्ष प क्ष.स रायपुर श्री उदय बिसेन कोषाध्यक्ष प .क्ष.स रायपुर , श्री सोभेलाल जी हरिनखेडे उपाध्यक्ष पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर युवा अध्यक्ष श्री .वीरेंद्र कटरे ,श्री राकेश चौहान सी ए ,तथा समस्त पंवार क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारी,अमलेश्वर कार्यकरनी के पदाधिकारी,पंवार एकता मंच के पदाधिकारी,पंवार सहयोग समिति के पदाधिकारी,बोल बम समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे तथा समाज वरिष्ठ एवं नारी शक्ति इस पल के साक्षी बने

इस धार्मिक कार्य को सफल बनाने में समाज के कई दानवीरों का सहयोग प्रदान मिला उसके लिए आप सभी का आभार इस कार्य को सफल बनाने में सभी लोगों का योगदान रहा ऐसा ही सहयोग और समर्पण त्याग रहे आगे भी ऐसे धार्मिक कार्य होते रहेंगे जिन लोगों ने तन मन धन से सहयोग किया उन सभी का पंवार जन कल्याण सेवा समिति आभार व्यक्त करती है

You may have missed