June 5, 2026

मार्च में मॉनसून जैसे हालात! हीटवेव का खतरा टला, दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बारिश का अलर्ट…

images (1)
  • मार्च में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे 26 और 28 मार्च के आसपास बारिश, आँधी और गरज-चमक की संभावना है.

नई दिल्ली,26 मार्च 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम की गतिविधियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. पहला सिस्टम 26 मार्च के आसपास और दूसरा सिस्टम 28 मार्च की रात के आसपास एक्टिव रहेगा. इनकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मॉनसून जैसी गतिविधियां जारी रहेंगी.

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2–3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह हीटवेव तक नहीं पहुंचेगा. कम से कम अप्रैल के पहले हफ्ते तक हीटवेव की संभावना नहीं है. मार्च के अंत में मौसम सुहावना रहेगा, बीच-बीच में बारिश, आंधी और ठंडी हवाएं मौसम को आरामदायक बनाए रखेंगी. इस बार जल्दी आने वाली हीटवेव का खतरा फिलहाल टल गया है, जिसका श्रेय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों को दिया जा रहा है.

 

 

You may have missed