June 5, 2026

धमतरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही: दो कबाड़ी दुकानों पर दबिश, भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा-टीन जब्त…

IMG-20260329-WA0009
  • थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी की त्वरित कार्यवाही, कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध सामग्री बरामद*
  • बिना वैध दस्तावेज के चोरी का सामान रखने वाले दो आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही, भेजा गया जेल*
  • धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
  • इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ी दुकानों में दबिश देकर महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

*थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही :-*

मुखबिर सूचना पर रतन कॉलोनी, दानी टोला स्थित कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली एवं राइस मिल का लोहा कुल 620 किलोग्राम (कीमत लगभग 21,000/-रूपये) बरामद हुआ।

दुकान संचालक नविद परवेज से वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर संदेह के आधार पर उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस. एवं

आरोपी विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधक धाराओं में कार्यवाही कर धारा 170,126, 135(3) के

के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।

*थाना अर्जुनी की कार्यवाही :-*

पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान लोहे एवं टीन के छड़, राड़, एंगल एवं पाइप भारी मात्रा में पाए गए।

दुकान में उपस्थित दर्शन सिंह ध्रुव से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद सामग्री को धर्मकांटा में तौल कराने पर कुल 810 किलोग्राम (कीमत लगभग 24,300/-रूपये) पाया गया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस.एवं

आरोपी विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधक धारा 170, 126, 135(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।

 

*आरोपीगण के नाम :-*

*(01)* दर्शन सिंह ध्रुव, पिता स्व. गोपाल ध्रुव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* नविद परवेज, पिता इमामुद्दीन, निवासी दानी टोला धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,

जिला धमतरी (छ.ग.)

 

दोनों कार्यवाहियों में कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री जप्त की गई है। जप्त सामग्री के वैध स्वामित्व की पतासाजी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।