भिलाई महिला महाविद्यालय में स्व. श्री भौमित्र गुप्ता जी के शताब्दी वर्ष पर विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन…
भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में स्वर्गीय श्री भौमित्र गुप्ता जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पायनियर एसोसिएशन, जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग तथा IQAC के संयुक्त तत्वावधान में विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने की। इस अवसर पर IQAC प्रभारी डॉ. भावना पाण्डेय एवं NAAC समन्वयक डॉ. रूपम अजीत यादव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीता गुप्ता (स्व. भौमित्र गुप्ता जी की पुत्रवधू) एवं सविता गुप्ता (पौत्री) उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विभिन्न विभागाध्यक्ष (HOD) एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस आयोजन के अंतर्गत भजन प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन प्रतियोगिता (एकल) में प्रथम स्थान वेणु वर्मा, द्वितीय स्थान भूमिका साहू एवं तृतीय स्थान हिमांशी साहू ने प्राप्त किया। भजन प्रतियोगिता (समूह) में प्रथम स्थान निष्ठा एवं समूह, द्वितीय स्थान गार्गी एवं समूह तथा तृतीय स्थान लेनिशा एवं समूह को प्राप्त हुआ। रील मेकिंग प्रतियोगिता (विषय: महाविद्यालय) में प्रथम स्थान तान्या मिश्रा, द्वितीय स्थान श्वेता लोनहरे एवं तृतीय स्थान भूमिका ताम्रकार ने प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता (विषय: “महाविद्यालय के 5 श्रेष्ठ स्थल”) में प्रथम स्थान ऋतिका चौहान, द्वितीय स्थान श्वेता ध्रुवे एवं तृतीय स्थान करिश्मा दहिकर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुस्कान पुष्पकर का विशेष सहयोग (कंसल्टेशन) प्राप्त हुआ।
भजन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बरना पॉल मजूमदार, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं डॉ. सरिता जोशी शामिल रहीं, जिन्होंने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक सुश्री ज्योति शर्मा, सुश्री अल्पना आदिल एवं सुश्री वैशाली साहू रहीं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. निधि मोनिका शर्मा, डॉ. अल्पना शर्मा एवं डॉ. दीप्ति चौहान रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुश्री साधना गुप्ता* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। आयोजन समिति में डॉ. वर्षा चंद्राकर, श्रीमती भाविका मिश्रा, डॉ. रंजना साहू एवं सुश्री साधना गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीप्ति चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा महाविद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

