Home दुर्ग नव नियुक्त आरक्षकों को पुलिसिंग एवं अनुशासन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया…

नव नियुक्त आरक्षकों को पुलिसिंग एवं अनुशासन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया…

8
0
  • लगभग 71 नव नियुक्त पुरुष/महिला आरक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण*
  • ▪️ *पुलिसिंग, अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता पर दिया गया मार्गदर्शन*
  • ▪️ *शारीरिक फिटनेस एवं सेवा के दौरान आचरण पर विशेष जोर*
  • ▪️ *प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाईन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हाल में आयोजित*

दिनांक 29.03.2026 को जिला दुर्ग अंतर्गत नव नियुक्त पुरुष/महिला आरक्षकों के लिए पुलिसिंग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुरानी पुलिस लाईन, दुर्ग स्थित प्रशासनिक भवन के ‘‘दधीचि प्रशिक्षण हाल’’ में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आरक्षकों को पुलिस सेवा के दायित्व, अनुशासन, जनसंपर्क, कार्यकुशलता एवं आधुनिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही यह बताया गया कि वर्दी धारण करने के पश्चात जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं तथा प्रत्येक आरक्षक को अपनी अलग पहचान स्थापित करने हेतु कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित रहना आवश्यक है।

आरक्षकों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, सेवा अवधि के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने, नई तकनीकों का ज्ञान अर्जित करने एवं आर्थिक अनुशासन (बचत) अपनाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

स्थल :

दधीचि प्रशिक्षण हाल, पुरानी पुलिस लाईन, दुर्ग।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नव नियुक्त आरक्षकों से अपेक्षा करती है कि वे अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आम जनता के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करें।

 

—0000