सर्व आदिवासी समाज कर्मचारी-अधिकारी प्रभाग कोंडागांव के जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह आदिवासी विश्राम भवन में सम्पन्न…
जिलाध्यक्ष अध्यक्ष – तिरु. झिटकु मरकाम*
*उपाध्यक्ष – तिरुमाय कुंति नेताम*
*सचिव – तिरु. नरसिंह मंडावी को मनो नयन किया गया*
कोंडागांव 28 मार्च 2026 को सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग के कर्मचारी-अधिकारी प्रभाग द्वारा कोंडागांव जिला कार्यकारिणी मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव के कर्मचारी अधिकारी और सामान्य प्रभाग के प्रबुद्ध एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित संभागीय पदाधिकारीयों और जिले के प्रबुद्धजन द्वारा द्वारा पारंपरिक ‘सेवा अर्जी’ के के साथ गाँव गोसिन, जिमिदारीन माटी याया, मावली याया तथा पेन-पुरखा की सेवा सेवा के बोल कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके उपरांत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भूमकाल योद्धा गुंडाधुर, मडकामीमासा, झाड़ा सिरहा, हरचंद नाइक, जकरकन भतरा के जयकारा नारा के साथ भूमकलेया योद्धा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया *संगठन की दिशा और उद्देश्य पर रखा गया दृष्टिकोण*
सर्व आदिवासी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रभाग-बस्तर के संभागीय अध्यक्ष डाक्टर जीवन लाल सलाम अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “सर्व आदिवासी समाज, कर्मचारी-अधिकारी प्रभाग” किसी एक व्यक्ति की कल्पना नहीं, बल्कि सामूहिक आवश्यकता से उपजा संगठन है। उन्होंने कहा कि बिखरे प्रयास सीमित परिणाम देते हैं, जबकि संगठित प्रयास इतिहास रचते हैं। यह संगठन किसी राजनीतिक दल का विस्तार नहीं, बल्कि संविधान की भावना पर आधारित सामाजिक मंच है, जिसका आधार संवैधानिक अधिकार, पेसा की आत्मा, वनाधिकार का सम्मान और आदिवासी संस्कृति, पुरखों का चिना-बाना ही संगठन है सामूहिक शक्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद प्रतिष्ठा नहीं, जिम्मेदारी का दायित्व है। संगठन की शक्ति पदों से नहीं, बल्कि पारदर्शी और निरंतर कार्य से बनती है,वे समाज के लिए रणनीति के साथ लगातार कार्य करने पर जोर दिया।सर्व आदिवासी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रभाग-बस्तर के संभागीय समन्वयक तिरू हेमंत बस्तरिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिकारी-कर्मचारी समाज की बौद्धिक, वैचारिक सम्पदा हैं, समाज के लिए इनकी ऊर्जा, इनकी प्रतिनिधित्व का सही उपयोग एक समुचित दृष्टिकोण और दायित्व के साथ होना अभी शेष है। समाज में, पीढ़ीयों में शिक्षा, स्वरोजगार, सामुदायिक सम्पदा निर्माण में, नये दौर में जेनरेशन में दिख रहे अपराधिक संलिप्तता को रोकने में अधिकारी कर्मचारीयों की बौद्धिक वैचारिक भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। समाज एक विचार हैं, पेन पुरखों के उस अलिखित विचार को अध्ययपूर्वक, आत्मचिंतन कर लिखित रूप में समाज को संदेश देना, सही दिशा देना समाज की इस बौद्धिक सम्पदा का दायित्व है। पेन पुरखों के आसीद और भूमकाल योद्धा गुंडाधूर ,भूमकाल योद्धा मडकामीमासा, भूमकाल योद्धा जकरकनभतरा, हरचंद नाइक, झाड़ा सिरहा, रमोतिन माडिन, कंडरागदबा जैसे हजारों महान योद्धाओं के समर्पित योगदान से बस्तर आलोकित है। इस विचार को और वैचारिक क्रांति को पढ़कर हमें मजबूत के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ना है, उनको अनुसरण के साथ कार्य को करने पर जोर दिया।अंत में महासचिव मांझी राजेंद्र बघेल ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट कर दिया कि यह कोई अलग संगठन ना होकर सर्व आदिवासी समाज का एक अधिकारी कर्मचारी प्रभाग हैं, कोई अन्य से प्रतिस्पर्धा नहीं हैं।
*जिला और ब्लाक स्तरीय नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा*
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज बस्तर से समिति के युवा पर्यवेक्षक गंगाराम नाग और बस्तर संभाग के कर्मचारी अधिकारी प्रभाग बस्तर के संभागीय अध्यक्ष डॉ जीवन सलाम, महासचिव मांझी राजेंद्र बघेल, सह कोषाध्यक्ष पीएल नाग, संभागीय सलाहकार -(राजी पड़हा छत्तीसगढ़) देवान विपिन भगत जी, मंच संचालक गुंडाधूर नेताम और जिला से आए प्रबुद्ध अधिकारी, कर्मचारी, युवा प्रतिनिधि, डाक्टर डी आर मंडावी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
*नवगठित संरक्षक- डॉ पुरोहित सोरी*
*जिलाध्यक्ष अध्यक्ष – तिरु. झिटकु मरकाम*
*उपाध्यक्ष – तिरुमाय कुंति नेताम*
*सचिव – तिरु. नरसिंह मंडावी*
*कोषाध्यक्ष – तिरु. धनपत नेताम*
*प्रवक्ता – तिरु. सुरेश नेताम*
*कार्यकारिणी सदस्य – तिरु. बलदेव कोर्राम, जगधर सोरी , मोहन सिंह मरकाम*
पांच ब्लाक में से कोंडागांव ब्लाक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किसन मरकाम, कोषाध्यक्ष-जयनाथ नेताम, सचिव-चमन सोरी,ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य-धनीराम नेता का मनोनयन किया गया और इस कार्यकारिणी गठन में सामान्य प्रभाग के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।