June 5, 2026

बूथ क्र. 263, ग्राम–जरवाय में सुना गया मोदी जी के “मन की बात”…

IMG-20260330-WA0016

भिलाई–3 :– देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का श्रवण एवं दर्शन भाजपा भिलाई–3 मंडल के अंतर्गत बूथ क्रमांक 263, ग्राम–जरवाय में श्री हनुमंत निषाद के निवास पर उत्साहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री प्रेम लाल साहू (प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रवि नाहर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा भिलाई–3 मंडल), श्री राजेंद्र साहू (मंत्री, भाजपा भिलाई–3 मंडल), श्री कमलेश पांडेय, श्री इतवारी मधुकर, श्री पवन वर्मा, श्री दिलीप निषाद एवं बूथ अध्यक्ष श्री गणेश ठाकुर उपस्थित थे।

प्रेम लाल साहू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि “मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने वाला जन-आंदोलन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर एपिसोड में देश की सकारात्मक ऊर्जा, नवाचार, स्वावलंबन और जनभागीदारी को नई दिशा देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज ‘मन की बात’ के माध्यम से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझे और उसे निभाए। प्रधानमंत्री जी ने देश के सामान्य नागरिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दी है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर आई है।” आज के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसान भाईयों के मेहनत व नवाचार को राष्ट्रीय पहचान दिया है।

श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे “बूथ स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करें, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री जी के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

अंत में उन्होंने कहा कि “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्यकर्ता है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जन–जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प तथा स्थानीय उत्पाद की वस्तुओं की उपयोगिता के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राजेंद्र साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन हनुमंत निषाद ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।